English  |  
Font decrease 
Font Normal 
Font Increase 
High Contrast 
Normal Contrast 
Ministry of  Rural Development- Government of India
 
 » हमारे बारे में
 
हमारे बारे में

पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय (एमडीडब्‍ल्‍यूएस)

पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय, भारत सरकार, जो पहले पेयजल और स्‍वच्‍छता विभाग के रूप में ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत था, वर्तमान में ग्रामीण विकास मंत्री के अधीन है। त्‍वरित ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कार्यक्रम (एआरडब्‍ल्‍यूएसपी) 1972-1973 में जल क्षेत्र में शुरू किया गया पहला बड़ा हस्‍तक्षेप था। इसकी कवरेज में तेजी लाने के लिए 1986 में पेयजल प्रौद्योगिकी मिशन शुरू किया गया था। वर्ष 1991-92 में इस मिशन का नाम राजीव गांधी राष्‍ट्रीय पेयजल मिशन रखा गया था तथा वर्ष 1991 में पेयजल और स्‍वच्‍छता पर ध्‍यान केन्‍द्रित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति विभाग (डीडीडब्‍ल्‍यूएस) का गठन किया गया था। पहली प्रमुख क्षेत्र सुधार परियोजना (एसआरपी) उसी वर्ष शुरू की गई थी। बाद में, वर्ष 2010 में इसका नाम बदलकर पेयजल और स्‍वच्‍छता विभाग रखा गया था, तथा सत्‍तासीन सरकार द्वारा इस क्षेत्र को अत्‍यधिक महत्‍व दिए जाने को ध्‍यान में रखते हुए इसे मंत्रालय का दर्जा दिया गया था। पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय देश में पेयजल और स्‍वच्‍छता कार्यक्रमों की समग्र नीति, योजना, वित्‍त-पोषण और समन्‍वय के लिए नोडल विभाग है।

अधिक. . .

संबंधित दस्तांवेज/लिंक

 

 


 

इसकी विषय-वस्तु पेयजल और स्वच्छता विभाग, भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है।.
© 2011 यमडीडब्ल्यूएस सर्वाधिकार सुरक्षित